कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली खलासी लाइन स्थित एक विद्यालय में नशेबाजी व जुआ खेलने का विरोध करने पर नशेबाजों ने बुजुर्ग मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि, आरोपित वृद्धा की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। खलासी लाइन में रहने वाली मीरा पांडेय की तहरीर के अनुसार रविवार शाम पार्वती बांग्ला राेड स्थित महात्मा गांधी गोपीनाथ हायर सेंकड्री स्कूल के बरामदे में कुछ लोग शराब पीने के साथ जुआ खेल रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला किया। वहीं बचाने आए बेटे पर भी जानलेवा हमला किया। आरोप है कि, हमलावर गले में झपट्टा मार सोने की चेन लूटकर भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.