कानपुर, मार्च 9 -- -स्कूटी के सामने नाचने का विरोध करना पड़ा भारी कानपुर, संवाददाता। शास्त्री नगर में स्कूटी के सामने नाच-गाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। नशेबाजों की टोली ने युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा। इतना ही नहीं बचाने आए दोस्त को भी आरोपितों ने ईंट-पत्थर से हमला कर अधमरा कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर काकादेव पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।शास्त्री नगर निवासी विशेष फ्रांसिस की तहरीर के अनुसार होली वाली दोपहर वह स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी सेंटर पार्क के पास इलाकाई हर्षित शर्मा, आयुष शर्मा, साहिल शर्मा, शुभम पाल व सत्यम पाल नशे की हालत में स्कूटी के सामने आकर नाचने लगे। विरोध करने पर नशेबाजों ने स्कूटी से जबरन उतार लिया फिर लात-घूंसे व ईंट-पत्थर मारने के साथ सड़क पर घसीटते ले गए। शोर-शराबा वहां...