कानपुर, जून 8 -- कल्याणपुर। रावतपुर के जयप्रकाश नगर स्थित कर्बला मैदान में नशेबाजी को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर बाबा अख्तरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जय प्रकाश नगर निवासी असीद खान के मुताबिक रविवार देर रात उनका बेटा बाबा अख्तरी अपने मौसेरे भाई अरशद के साथ मैदान में खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले रितिक बाल्मीकि समेत कई लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर बाबा अख्तरी को घायल कर दिया गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- दबंगों ने व्यवसायी की आंख में मिर्च झोंकी, रॉड से सिर फोड़ा रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अनुराग, संतोष और निहाल को गिरफ्तार किया ग...