कानपुर, जून 15 -- चकेरी। देवीगंज में पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक उनके इलाके में बैठकर शराब पीकर नशेबाजी कर रहे थे। जिसका विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट की और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर लहुलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के देवीगंज भट्ठा निवासी पूर्व पार्षद मनोज राज बाली ने बताया कि वे अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। बीते रविवार की रात को वह अपने घर के पास खड़े थे, तभी देवीगंज शिव मंदिर के पीछे के रहने वाले पुतिनिया, दीपक, शनि, सुनील और उनके कुछ साथी इलाके में बैठकर शराब पीकर नशेबाजी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- युवक को बैट से पीटकर किया घायल इस पर पीड़ित ने मना किया तो आरोपित उनके साथ भी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें बुरी तरह से मारापीटा। शोर...