कानपुर, मार्च 19 -- चकेरी। जाजमऊ में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने नशेबाजी का विरोध करने पर उसे लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारापीटा। पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के नई चुंगी निवासी नेहा बेगम के अनुसार पति गुलफाम शराब का लती है। शराब पीने के बाद रोजाना किसी न किसी बात पर विवाद कर मारपीट करता है। पीड़िता ने बताया कि बीती 18 मार्च की शाम को पति फिर से शराब पीकर आया और विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारापीटा। जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.