कौशाम्बी, जनवरी 29 -- पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की सावित्री देवी पत्नी ओम प्रकाश दिवाकर ने बताया कि 23 जनवरी की शाम पड़ोसी कुलदीप यादव शराब पीकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिवारीजनों के साथ भी अभद्रता की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल महिला का मेडिकल करा दिया गया है। थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि एससी-एसटी के इस मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। उन्हीं के स्तर से कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.