नशेड़ी युवक ने भाई-बहन को पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, जून 20 -- कोखराज थाना क्षेत्र के सई का पूरा गांव की रुचि देवी पुत्री अर्जुन पासी ने बताया कि 18 जून को पड़ोसी नथनलाल शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीटते हुए घसीटकर अपने घर तक लेकर गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई शेखर की भी पिटाई की। पीड़ित युवती ने घटना की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनके आदेश पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.