कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रोजापर मजरा हब्बूनगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी मोनू पुत्र पप्पू नशे में धुत होकर उसकी आठ साल की बेटी को गाली दे रहा था। विरोध करने पर उसने बेटी प्रीती की डंडे से पिटाई कर दी। इससे बालिका को आंख के पास गंभीर चोट आई है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.