नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर जान दी
हरदोई, अक्टूबर 1 -- हरियावां। थाना क्षेत्र के संधिनावा गांव में बुधवार को एक अधेड़ ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। संधिनावा गांव निवासी नरवीर 42 पुत्र रामकिशन ने बुधवार की रात गांव के नज़दीक संतराम पुत्र हरिकरन के खेत में लगे नीम के पेड़ से गमछे का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई सत्येंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सत्येंद्र ने बताया कि बुधवार की रात घर में सोया था। सुबह जब आंख खुली तो नरवीर घर में नहीं था। ढूंढने पर गांव के नजदीक नीम के पेड़ से शव लटकता मिला। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। नशे का आदी भी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.