नशेड़ी युवक की करतूत, सिलेंडर धमाके से मकान में आई दरारें
कन्नौज, मई 23 -- गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सराय प्रयाग चौकी के सूलनपुर गांव में शनिवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। यहां रामबाबू यादव के पुत्र सुआ लाल ने अत्यधिक नशे की हालत में घर के भीतर रखे पांच किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे घर में मौजूद परिजन जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तेज गर्मी के कारण सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि कमरे के लेंटर में गहरी दरारें आ गईं और घर में रखा पूरा गृहस्थी का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.