गुमला, मई 19 -- गुमला। शहर के करमटोली मुहल्ले में नशे की लत से परेशान एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। करमटोली निवासी इजिलिना टोप्पो ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र पिछले पांच-छह वर्षों से नशे का आदी है और नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में भी शामिल रहा है। इस मामले में वह कई बार जेल जा चुका है और करीब एक माह पूर्व ही जेल से छूटकर घर लौटा आया है।आवेदन के अनुसार युवक रोज नशे की हालत में घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है। वह घर का सामान चोरी कर बेच देता है। 18 मई को उसने अपनी मां को धक्का देकर गिरा दिया और अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...