गोरखपुर, मार्च 19 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे के आदी युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी। घटना के दौरान बड़े भाई ने डायल 112 पर हत्या की सूचना दे दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में मामला मारपीट का निकला। बैलों पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भलुहीं गांव निवासी इरशाद नशे का आदी है और अक्सर अपनी मां से गांजा पीने के लिए रुपये मांगता रहता है। गुरुवार दोपहर उसने मां से दो हजार रुपये की मांग की, रुपये न होने की बात कहने पर वह आक्रोशित हो गया और मारपीट करने लगा। ग्रामीणों के मुताबिक, इरशाद ने मां को पीटते हुए घर से बाहर सड़क पर धकेल दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे बड़े भाई ने घबराकर डायल 112 पर ...