वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। डाफी स्थित शिवशक्ति नगर के योगेश्वर उपाध्याय ने बड़े बेटे दिव्यांशु के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दिव्यांशु उपाध्याय ने उनके साथ मारपीट के साथ ही कट्टे से जान से मारने की कोशिश की। बताया कि दिव्यांशु चरस, गांजा, हेरोइन, शराब आदि सभी नशा करता है। इसके दो मित्र शक्ति सेठ एवं रवि यादव अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वे नशे और कट्टा सप्लाई करते हैं। इन्हीं दोनों से दिव्यांशु ने कट्टा लेकर मारने की कोशिश की। किसी तरह से घर से निकलकर जान बचाई। पत्नी और घर में काम करने वाले कर्मचारियों की जान खतरे में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...