नशेड़ी पुत्र के खिलाफ पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी , गिरफ्तार
सीवान, अगस्त 6 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहान्स गांव में एक पिता ने पुत्र की नशेड़ी आदतों एवं उद्दंड हरकतों से परेशान आकर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसे जेल भेजवा दिया। हरिहांस निवासी मुख्तार अहमद ने थाने में दिए गए आवेदन के माध्यम से बताया कि उनका पुत्र नशेड़ी व उद्दंड स्वभाव का है। अक्सर घर का सामान चोरी कर बेच दिया करता था। नशा करने से मना करने पर अक्सर परिजनों से गाली गलौज व मारपीट किया करता था। 2 अगस्त को नशा करने के लिए युवक ने पिता से पैसे की मांग की। जब पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो रात्रि के ग्यारह बजे चाकू लेकर पिता को डराने धमकाने लगा। खुद की गर्दन पर चाकू लगाकर गर्दन काट लेने की बात कहने लगा। आसपास के लोगों व परिजनों की मदद से युवक पर काबू पाया गया तो वह गमछे से अपना गला घोंटने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.