नशेड़ी पिता ने बेटी की गला रेतकर हत्या की कोशिश
सहरसा, मई 21 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के फोरसाहा गांव में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नशेड़ी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया। घटना में करीब 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार फोरसाहा गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के बहियार में इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घायल बच्ची का इलाज कहीं गुप्त रूप से कराया जा रहा है। वहीं परिजन घटना को लेकर खुलकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।इधर सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। घायल बच्ची का इलाज कहां चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.