नशेड़ी पति बना हैवान, शहाबुद्दीन ने गला दबाकर पत्नी गुलशन की कर दी हत्या; 3 बच्चे परेशान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नशेड़ी ने बीवी की हत्या कर दी। घटना करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही गांव में शनिवार की है। घरेलू विवाद के बाद उसनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गुलशन खातून (34) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पति नशे का आदी बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। इसी क्रम में शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान शहाबुद्दीन ने गुलशन खातून का गला दबा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.