बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- नशेड़ी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला बचने के लिए पत्नी के सीढ़ी से गिरने की फैलायी अफवाह नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में हुई घटना फोटो : हत्या01-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के परिजन। हत्या02-राखी कुमारी। (फाइल फोटो) नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परासी गांव में शनिवार की रात सनकी और नशेड़ी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। बचने के लिए पत्नी के सीढ़ियों से गिरने की अफवाह फैला दी। यही नहीं, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने का नाटक भी किया। अस्पताल में चिकित्सक ने महिला के मृत होने की पुष्टि की। यह भी पढ़ें- बिहार में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या, छेड़खानी के केस में जेल से छूटकर आया था पति मृतका मनीष कुमार उर्फ सूरजभान सिंह की 30 वर्षीया पत्नी राखी कुमारी ...