हाथरस, जनवरी 22 -- हाथरस जनपद की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशे की हालत में उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पीड़ित विवाहिता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी शादी पिछले साल सात फरवरी को अलीगढ़ के आवास विकास कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में पति व ससुरालीजनों की मांग के अनुसार 22 लाख रु खर्चा करके सम्पन्न किया था। जिसमे सभी घर गृहस्थी का सामान 15 लाख रु नकद एवं 5 लाख के जेवरात सोने व चांदी के दिये थे। विवाह के वाद विदा होकर जब प्रार्थिया अपनी ससुराल पहुंची तो दिये गये दान उपहार से ससुरालीजन खुश नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये के प्लाट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.