देवरिया, जनवरी 2 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बालपुर चौराहे के समीप गुरुवार की सुबह एक नशेडी ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। नशे की हालत में युवक ने बाइक सवार युवक के पेट में चाकू मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने नशेड़ी युवक को दबोच लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के दुबे टोला गांव निवासी संतोष यादव (45) पुत्र स्व. रामवृक्ष किसी काम से अपने बाइक से बालपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। अभी वह कस्बा के देसी शराब की दुकान के समीप पहुंचे थे कि नशे में बालपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.