कुशीनगर, मार्च 6 -- अहिरौली राजा, हिन्दुस्तान संवाद।कसया थाना क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में नशेड़ी पति ने बुधवार को होली के दिन नशे की हालत में किसी बात को लेकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और किसी तरह महिला की जान बचायी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। गुरुवार को इलाज के बाद वह अपने मायके चली गयी।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को होली के दिन क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी उमेश दुबे शाम को नशे की हालत में घर आया और किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रूबी (35) से विवाद कर लिया। इसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रूबी का शरीर कई ...