नशेड़ी दूल्हे को बैरंग लौटाया पिता व भाई काे बंधक बनाया
समस्तीपुर, मई 14 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात विवाह मंडप में पहुंचे एक नशेड़ी युवक को कन्या पक्ष के लोगों ने बैरंग लौटा दिया। वहीं दूल्हे के पिता एवं उसके छोटे भाई को बंधक बना लिया। कन्या पक्ष के लोग आठ लाख की राशि लौटाने की मांग पर अड़े थे। विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया था। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त गांव निवासी लाल बाबू सहनी की पुत्री की शादी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग निवासी राम दयाल सहनी के पुत्र सुजीत सहनी के साथ तय हुई थी। वरपक्ष वाले गाजे -बाजे के साथ बारात लेकर कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा लगने के पश्चात विवाह को आए दूल्हा नशे में होने के कारण स्टेज पर ही लुढकने लगा। इस स्थिति को देखते हुए कन्या पक्ष वालों ने शादी करने से इनकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.