सहरसा, मई 12 -- Bihar News: बिहार के सहरसा में नशे की हालत में शादी करने पहुंचे दूल्हे को वरमाला से पहले दुल्हन ने रिजेक्ट कर दिया। बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तर पंचायत में दूल्हा नशे की हालत में स्टेज पर पहुंचा तो बवाल मच गया। शादी टूटी तो मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस की मुस्तैदी से मामला शांत हुआ पर वधू पक्ष खर्च के पांच लाख वापसी की मांग पर अड़ गए। पैसा लौटाने का आश्वासन मिलने के बाद दूल्हे के साथ उसके पिता और अगुआ को मुक्त किया गया। जानकारी के अनुसार सत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी एक युवती की शादी पूर्णिया के स्थायी निवासी तथा वर्तमान में सहरसा के शिवपुरी मोहल्ला निवासी रोहन कुमार से तय हुई थी। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद जब दूल्हे को स्टेज पर लाया गया तो वह पूरी तरह नशे में धुत पाया गया। पता चला कि वह नशे की गोली का सेवन कर...