चम्पावत, मई 12 -- जगदीश राय, लोहाघाट। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति का चालान कर वाहन को सीज कर दिया है। चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि 112 से मिली सूचना के बाद वाहन संख्या यूके 03सी 6473 को रोका गया। वाहन चालक मदन लाल, निवासी ग्राम पऊ सुंई को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। पुलिस टीम में एसआई सोनिका जोशी, ध्यान सिंह और राजेन्द्र गिरी शामिल रहे। -- यह भी पढ़ें- नशे में वाहन चलाने पर दो पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...