नशेड़ी कहने पर भड़का दोस्त, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या; दिल्ली में खौफनाक कांड
नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक 22 साल के युवक की चाकू से गोद कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के दोस्त पर ही लगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक ने आरोपी को नशेड़ी बोल दिया था, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोपी ने गुस्से में युवक पर चाकू से कई वार कर दिए। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 साल का आशु पटेल अपने परिवार के साथ नंगली डेयरी के हरकुल विहार इलाके में रहता था। आशु ने कक्षा दस के बाद फेल होने के चलते पढाई छोड़ दी थी। फिलहाल वह घर में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई, एक बहन शामिल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.