प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- प्रतापगढ़। शहर के करनपुर मीराभवन रोड के पास एक निजी अस्पताल के समीप शराब की दुकान पर सुबह से शाम नशेड़ियों के शोर से लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने सामूहिक रूप से डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शराब की दुकान के बाहर सुबह से शाम तक नशे की हालत में लोग मारपीट, विवाद कर रहे हैं। मामले का विरोध करने पर नशेड़ियों का झुंड विवाद पर आमादा हो जाता है। मोहल्ले से शराब की दुकान को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग डीएम से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...