भागलपुर, फरवरी 12 -- अकबरनगर थाना प्रभारी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने बुधवार को सूचना के आधार पर नपं अकबरनगर के श्रीरामपुर स्थित पंचायत भवन परिसर में छापेमारी की। यहां सूखा नशा, शराब और स्मैक का अड्डा संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से नशा सेवन के बाद फेंकी गई खाली शराब की बोतलें, स्मैक की पुड़ियां का ढेर तथा नशे से संबंधित कई सामान बरामद हुए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी नशेड़ी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...