अमरोहा, दिसम्बर 31 -- -नशीली दवाओं और इसके कारोबारियों की तलाश में दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने जोया कस्बे में दो बार मारा था छापा अमरोहा, संवाददाता। नशीली दवाओं और इसके कारोबारियों की तलाश में दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने जोया कस्बे में दो बार छापा मारा था। दोनों बार मेडिकल स्टोर बंद मिलने से संचालक टीम के हत्थे नहीं चढ़े थे। मामले में औषधि विभाग ने दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट सहायक आयुक्त मुरादाबाद को भेज दी थी। आयुक्त ने दोनों मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया है। हिमाचल प्रदेश की पीन्त्री लाइफ साइंसेज ने नशीली टेबलेट कोविटाडोल-100 एसआर के 490 पत्ते जोया कस्बे में मैसर्स एएस फार्मा व 507 पत्ते मोहल्ला चौधरियान वार्ड-2 में मैसर्स केयर मेडिकोज को बेचे थे। हिमाचल प्रदेश के ऊना औषधि निरीक्षक की सूचना पर स्थानीय औषधि नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.