इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। मादक पदार्थ रखने के मामले में कोर्ट ने एक को 10 साल की सजा सुनाई है। तीन साल पहले पुलिस ने गश्त के दौरान एक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता योगेद्र सिंह परिहार ने बताया कि सैफई थाने में तैनात दरोगा ध्यानेंद्र सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है उसके पास मादक पदार्थ है। पुलिस ने बताए स्थान पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस के अभियुक्त को 17 वर्ष की सजा, डेढ़ लाख का जुर्माना पुलिस को पकड़े गए युवक ने अपना नाम देव सिंह पुत्र बत्ती सिंह निवासी गिहार कालोनी करहल मैनपुरी बताया। पुलिस ने जब पाउडर को तौला तो कुल वजन 115 ग्राम निकला। पुलि...