आगरा, मई 13 -- गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से दो नशीला पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक किलो 93 ग्राम नशीला पाउडर डायजापॉम बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है और अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जाहिद कुरैशी पुत्र नन्हे कुरैशी, शादाब पुत्र नन्हे कुरैशी निवासीगण सुजावलपुर गंजडुंडवारा को समसपुर बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल एक किलो 93 ग्राम मादक पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास से मिली बाइक भी फर्जी नंबर पर चलाई जा रही थी, उसका असली नंबर दूसरा निकला है। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटाया है, इसमें आरोपियों पर दर्जनभर से अधिक...