नोएडा, मई 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वाले संगठित रैकेट का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम विदेशी मादक पदार्थ ओजी (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग सात से आठ लाख रुपये आंकी गई है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-94 पुस्त रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान गाजियाबाद के कौशांबी निवासी 26 वर्षीय शिवम कुंवर और सदरपुर निवासी 25 वर्षीय नितिन चौहान के रूप में हुई। आरोपियों से दो मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, एक कार और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पॉलिथीन और लिफाफे बरामद हुए। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से नोएडा और आसपा...