देवघर, मई 26 -- देवघर। प्रतिनिधि नगर के बरमसिया मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई जानकारी देने से इंकार किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिया गया व्यक्ति नशीला पदार्थ की खरीद-बिक्री व सेवन से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरमसिया इलाके में कुछ लोग नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। उसी दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वह स्वयं नशीला पदार्थ का से...