फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने 603 ग्राम गांजे के साथ भूड़ कॉलोनी निवासी आमिर गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा से शिकायत मिलने पर थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 700 ग्राम गांजा दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह पहले ही बेच चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...