फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 722 ग्राम गांजा और 5.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-48 ने सेक्टर-56 से राहुल खान को 310 ग्राम गांजा सहित पकड़ा। वहीं सेक्टर-65 की टीम ने सुरूरपुर क्षेत्र से प्रवीण को 412 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा वाहन चोरी निरोधक शाखा (एवीटीएस) की टीम ने गांव आलमपुर से राशिद को 5.29 ग्राम स्मैक सहित काबू किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...