भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर। नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। एसएसपी प्रमोद कुमार ने इसको लेकर थानेदारों को निर्देश दिया है। उन्होंने सभी थाना क्षेत्र में अभियान चलाने को कहा है। शराब के अलावा ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई को कहा गया है। ऐसी तस्करी पर रोक के लिए वाहन चेकिंग को और सघन करने का भी निर्देश उन्होंने दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...