नशीले पदार्थ के कारोबार की सूचना, नंदन पहाड़ में छापेमारी
देवघर, जून 2 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर सोमवार को नंदन पहाड़ क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक चली कार्रवाई के बावजूद किसी की गिरफ्तारी या मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हो सकी। पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदन पहाड़ अवस्थित एक दुकान के आसपास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से संबंधी बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वहां मौजूद संदिग्ध पहले ही फरार हो गए। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कोई नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। लोगों से भी मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.