अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर डीएम संजीव रंजन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नशीले पदार्थों के सेवन के बदलते तरीकों, उनके दुष्प्रभावों और युवाओं में बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जागरूकता बढ़ाने और सख्त कार्रवाई पर बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...