नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.436 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उस वक्त दबोचा, जब वे ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की तैयारी में थे। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी ओम चंद उर्फ ​​ओमु और प्यारे सिंह के रूप में हुई है। आरोपी कुल्लू के मलाना गांव निवासी नौलू राम से ड्रग लेकर आए थे। नौलू फिलहाल फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...