नशीले पदार्थ का सेवन करने से कांवड़िये की हालत बिगड़ी
शामली, अगस्त 6 -- शामली। नशीले पदार्थ का सेवन करने से युवक कांवड़िये की हालत बिगड गई, जिसके बाद कांवड़िये को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरियाणा के पानीपत निवासी वंश गत 29 जुलाई को हरिद्वार कांवड लेने के लिए गया था। बताया जाता है कि गत मंगलवार देर रात्रि कुछ युवकों ने वंश को नशीले पदार्थ का सेवन करा दिया, जिसके बाद कांवडिये की हालत बिगड गई। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने कांवडिये को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसको धीरे धीरे आराम मिल रहा है। यह भी पढ़ें- पुलिस पर कांवड़ खंडित करने का आरोप, जमकर हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.