नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर जागरुकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दी गई जानकारी
कोडरमा, सितम्बर 30 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त कोडरमा अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 59 माध्यमिक व प्लस टू विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। डीसी व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान समर्पण, कल्याण फाउंडेशन तथा लोक मित्र के कलाकारों ने अपने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कुल 59 विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम, नशे से बचाव, परिवार व समाज की जिम्मेदारी तथा नशामुक्त जीवन के महत्व को सरल व रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.