लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन दावते इस्लामी इंडिया द्वारा सईद पैलेस न्यू रोड लोहरदगा में नशीले पदार्थों के उपयोग के खिलाफ मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोहरदगा के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाओं और नशे से युवा वर्ग को हो रही क्षति से कैसे बचाया जाए, इसपर स्लाइड के माध्यम से पूरी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में शहर के गण्यमान्य लोग, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, व्यवसायी और विद्यार्थी शामिल हुए और नशामुक्त समाज बनाने पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते क़ुराने पाक से की गई। मदरसे की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के बीच प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरणा किया गया। कार्यक्रम में जीएनआरएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक मो एहसान अत्तारी र, मो मुन्सफ कुरैशी, सलमान अत्तारी, मो रेयाज़ अत्तारी,...