पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान नारकोटिक्स एवं शराब की बरामदगी के साथ विभिन्न मामलों के 48 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कुल 326.63 ग्राम स्मैक एवं 20 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब के मामले में जिले में सबसे अधिक 31 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि अजमानतीय मामले में सात, अन्य कांडों में आठ, हत्या के केस में एक एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी की गरफ्तारी हुई। इसके अलावा बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ ज्वेलरी शॉप पहुंच कर पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिक्षण संस्थानों एवं पार्कों में पुलिस की उड़ान टीम की गश्त होती रही। पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले के विभिन्न मार्गो...