अमरोहा, मार्च 17 -- जोया। नशीले पदार्थों की तस्करी में फरार आरोपी तहजीब को आंध्र प्रदेश पुलिस ने डिडौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़ने के बाद टीम उसे अपने साथ ले गई है। डिडौली गांव के रहने वाले आरोपी तहजीब आलम के खिलाफ आंध्र प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला दर्ज है। वह काफी समय से पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। सोमवार शाम करीब चार बजे आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से डिडौली क्षेत्र में दबिश देकर तहजीब को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को अपने साथ आंध्र प्रदेश ले गई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा तहजीब को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.