सिमडेगा, फरवरी 28 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा सत्र के माध्यम से नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री पर पुरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। विधायक ने सत्र में कहा कि बाजारों एवं छोटे छोटे चौक-चौराहों पर झोपड़ी नुमा होटलों में जहरीली रसायनिक पदार्थ मिलाकर शराब की बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे लोग बिमारी का शिकार हो रहे हैं। साथ लोगों को असमायिक मौत हो रही है। इससे सामाजिक कुरीतियां भी उत्पन्न हो रही है।गरीब नशा का आदि हो रहे हैं और घर परिवार बर्बाद हो रहा है। क्या सरकार इन अवैध रूप से चल रहे धंधे को बन्द कराने पर विचार रखती है। इस पर सरकार ने कहा कि मद्य निषेध कानून के तहत इस पर समय-समय पर रोक लगाया जाता है और जुर्माना भी वसूला जाता है। इधर विधायक ने विस सत्र में धर्मांतरण करने वाले लोगों का जाति प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.