सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। टाऊन थाना की पुलिस ने नशीली कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक और युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। शनिवार को एसडीपीओ बैजु उरांव ने टाउन थाना प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार युवक खैरनटोली चट्टानमुहल्ला निवासी शेख अराफात है। इससे पूर्व पुलिस ने नैगमटोली चिकटोली के पास से जाहिद खलिफा नामक युवक को गिरफ्तार किया था। साथ ही उसके पास से 120 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद भी किया गया था। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर ही शनिवार को शेख अराफात को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी टाउन थाना में दो मामला दर्ज है। प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर सह टाउन थाना प्रभारी भिखारी राम भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...