दरभंगा, मार्च 10 -- केवटी। स्थानीय पुलिस ने नशीली दवा बरामदगी मामले के फरार आरोपित मेघा गांव निवासी विक्रम कुमार यादव उर्फ विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ा है। वर्ष 2025 में आरोपी और उसके गिरोह के लोगों के पास से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद हुआ था। छापेमारी के दौरान कुल 10 कार्टन कफ सिरप जब्त किया गया था। इस प्रकार कुल 120 लीटर नशीला कफ सिरप बरामद हुआ था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अंतत: विशेष कार्यवल पटना और केवटी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को सोनकी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...