बागपत, मार्च 28 -- नशे के खिलाफ अभियान के बीच प्रशासन ने शराब के ठेके खोले जाने की प्रक्रिया शुरू की तो जिला जाट महासभा लामबंद हो गया। नशीले इंजेक्शन-गोलियों की बिक्री पर आक्रोश जताया। इन पर रोक लगाने को की मांग को लेकर जिला जाट महासभा ने शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में डीएम के नाम तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। जिला जाट महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में समाज के लोग जाट भवन में इकट्ठा हुए। यहां संबोधन करने के बाद पैदल मार्च शुरू किया। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां तहसीलदार अभिषेक सिंह को मांग पत्र सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि कई बार जनपद में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर चुके है। मेडिकल स्टोरों पर नशीले इंजेक्शन व गोलियों की खुलेआम बिक्री हो रही है, जो एक गंभीर समस्या है।...