नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर को दबोचा
रुडकी, जून 17 -- बुग्गावाला। पुलिस ने रोशनाबाद-बुग्गावाला मार्ग पर कुड़कावाला तिराहे के पास चेकिंग के दौरान ज्वालापुर निवासी कुर्बान को 44 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। बुग्गावाला थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई है। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कुछ बड़े ड्रग्स पैडलरों के नामों का भी खुलासा किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर को दबोचा यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर के खरीद बिक्री के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.