महाराजगंज, अप्रैल 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पुरन्दरपुर थाने की पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों का न्यायालय चालान किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पुरन्दरपुर थाने में अवैध नशीले इंजेक्शनों के दुरुपयोग और तस्करी के संबंध में केस दर्ज किया गया था। आरोपितों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।डी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है बिहार का बिट्टूगिरफ्तार आरोपियों में राकेश विश्वकर्मा कांशीराम आवास, रामगढ़ताल, गोरखपुर का रहने वाला ह...