गुमला, अगस्त 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। चंदाली स्थित समाहरणालय के सभागार में सोमवार को डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में नारकोटिक्स,कारा व खनन जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मादक पदार्थो पर रोकथाम,अवैध खनन-परिवहन पर नियंत्रण के साथ-साथ कारा प्रशासन की व्यवस्थाओं को स्तरीय बनाने रखने के मुद्दें पर गंभीरता से समीक्षा की गयी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: नशीली-मादक पदार्थों व अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ नियमित अभियान चलाएं: डीसीबैठक के प्रमुख मुद्दे डीसी ने जिले में मादक पदार्थो के अवैध धंधे-कारोबार पर प्रभावी अंकुश को लेकर निरंतर विशेष अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होनें जिले के सभी मार्गो के साथ-साथ इंटर स्टेट बार्डर पर नियमित निगरानी- अभियान चलाने का निर्देश दिया। दूसरे जिले से आने वाले वाहनों की पड़ताल के साथ मादक पद...