मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी ई-रिक्शा चालक विजय कुमार राय को नशीली दवा मिला गन्ने का जूस पिलाकर बेहोश होने पर बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने उससे ई-रिक्शा, 55 सौ रुपये नकद व मोबाइल लूट लिए। विजय को बेहोशी की हालत में जीरोमाईल इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया।मामले में उसने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। आवेदन में कहा कि वह गरहां में यात्री को लेकर गए थे। वहां बदमाशों ने ई-रिक्शा भाड़ा पर लिया। कुछ दूर आगे रास्ते में उन्हें गन्ने का जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इससे वह बेहोश हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.